पापा के लिए (To the father )

  

पिता को पूरे संसार ( whold world) में भगवान (God) का दर्जा दिया गया है। पिता एक ऐसी अनमोल चीज है, जिसकी कोई कीमत नही होती  है, पिता तपती धूप और बरसते पानी (rain) तथा भीषण सर्दी(winter) में भी अपने संतान के लि‌ए एक ऐसे की छाया (shade) कि तरह होता है, जिसके होने  से उस संतान इन सभी मौसम (season)में उसे किसी भी चीज की कमी का एहसास (feeling) नही होता है ।


1.  बेटे के लिए पिता का फर्ज-।                                                

पिता किसी का भी क्यों‌ न हो एक परिवार  का मुखिया होता है। एक परिवार मे जो मुखिया होता है, उसकी हालत परिवार के लोगो के लिए एक टीन के शेड जैसे एक अटूट कवच की तरह होता है। हर प्रकार के कष्ट जैसे- सर्दी,गरमी और बरसात में अपने परिवार के लिए एक ढाल बनकर खड़े रहते है। परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यो न हो एक पिता अपने बेटे के चेहरे पर दुख के सिकन नही देख सकता । इस मतलब के संसार मे एक पिता ही है जो अपने बेटे का सच्चा दोस्त होता है। पिता एकमान्न ऐसा इंसान है जो खुद भूखा रहकर भी अपने परिवार के सभी सदस्यों का पेट पालता है। वह अपने सुकून की जिंदगी को अपने परिवार के खुशहाली के लिए त्याग देता है। किसी का भी पिता क्यो न हो वह अपने परिवार के किसी भी सदस्य को निराश नही देख सकता । पिता अपने बेटे/ बेटियों तथा परिवार के उज्जवल भविष्य के लिए दिन‌ को दिन  और रात को रात ऩही समझता है                                                                                    












2.   एक पिता से उसके बेटे का रिश्ता

                 पिता और एक बेटे का रिश्ता अमूल्य है क्योंकि जो मां है मां को संसार मे सर्वश्रेष्ठ माना गया है,मां आसानी से अपने बेटे से मन की बात बोल देती है,लेकिन बाप कभी अपने मन की बात अपने बेटे से कहता नही है- 




पिता अपने नन्हें से बेटे का रोटी कपड़ा और मकान है।   पिता अपने नन्हें से परिन्दे का खुला और बड़ा सा आसमान है पिता है तो,घर में प्रतिपल राग है ,पिता से ही मां की बिंदिया चूड़ी और सुहाग है।पिता से ही बच्चों के सारे सपने हैं पिता है तो बाजार के सारे खिलौने अपने हैं।


3.    एक पिता का अर्थ/मतलब-                                                                                                                 एक पिता ही तो है जो ठंडी की रातो मे कड़़ी मेहनत करता है,दिन भर काम करने के बाद भी रात को रिक्शा चलाता है। ताकि उसके परिवार को भूूूखो न सोना पड़े। एक पिता जानता है , कि उसके आंसू उसके परिवार को खोखला बना देंगे। इसीलिए वो रातो मे चुपके से रोता है।खुद के लिए एक बनियान खरीदने के पैसे भले ही ना हो लेकिन अमीर इतना की अपने परिवार को खुशियों से भरा रखता है।

अपने परिवार को हर खुशियां खरीद के दे सकता है। एक पिता ही तो है जो हमेशा अपने बेटे से यही कहता है कि पैसो की फिकर तुम कभी मत करना पैसो का इंतजाम मै कर दूंगा।

ऐसा बोलकर सारी रात खाली पर्स को देखता है। वह जागते जागते सोता है। और सोते सोते जागता है उसे देखकर तो यही लगता है कि बीमार तो कोई और है क्यौकि सारी रातभर बुखार से तपकर भी चुपचाप काम पे जाता है।


 

पिता की आंखो में बस एक ही सपना होता है, और वह सपना उसका नही होता वो सपना होता है, उसके बेटे का, उसके परिवार का जिसे वह उस सपने को अपना मान लेता है। उसी सपने को सच करने के लिए वह कितना भी कठिन कार्य क्यों न हो , उसे करने के लिए कभी पीछे नही हटता है,क्योकि उसे पता है कि आज नही तो कल उसका बेटा या उसका परिवार उस सपने को सच जरूर करेगा। 

तो दोस्तो गर्व करना अपने पिता पे ,क्योकि पिता है तो सबकुछ है।




























Comments

Popular posts from this blog

पेपर के समय तैयारी कैसे करें (How to prepareingfor this time of exame )

मानव शरीर (human body )

जिन्हें गुस्सा आता है